दौलतपुर पंचायत के भाई में आयुष स्वास्थ्य शिविर, ग्रामीणों को मिली सुविधा

शिविर में कुल 58 लाभार्थियों ने स्वास्थ्य सेवाओं का उठाया लाभ

उज्जवल हिमाचल l कांगड़ा 

आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) दौलतपुर द्वारा ग्राम पंचायत दौलतपुर के ग्राम भाई, वार्ड नंबर-2 में आज आउटरीच स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. राजीव कुमार सैनी (A.M.O.) एवं मधु बाला (A.P.O.) द्वारा स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया गया। शिविर के दौरान आवश्यक लैब टेस्ट भी किए गए तथा लाभार्थियों को स्वास्थ्य संबंधी उचित सलाह दी गई।

योग गाइड सुल्तान सिंह एवं सीमत कुमारी द्वारा योग के महत्व की जानकारी देते हुए योगाभ्यास करवाया गया तथा दैनिक जीवन में योग को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।शिविर में कुल 58 लाभार्थियों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया, जिनमें 11 पुरुष, 46 महिलाएं एवं 1 युवक शामिल रहा। यह शिविर उपमंडल आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. बबिता गौतम के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

संवाददाता: अंकित वालिया 

Please share your thoughts...