उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा
लॉरेट इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी के बी. फार्मेसी अंतिम बर्ष के साहिल ने ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट मैं आल इंडिया मैं झटका 971 वा रैंक हासिल किया। संस्थान के प्रंबंधक और निर्देशक डॉ रण सिंह और प्राचार्य एवं निर्देशक डॉ एमएस आशावत ने इस उपलब्धि पर छात्र को ढेरो शुभकामनाएं दी और उज्वल भविष्य की कामना की। प्राचार्य ने कहा कि छात्रों की सफलता पूरे संस्थान के लिए गर्व की बात है और यह अन्य छात्रों को भी प्रेरित करेगी। उन्होंने छात्रों को आगे भी इसी तरह मेहनत करते रहने और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया। एचओडी प्रा.े डॉ विनय पंडित और डीन स्टूडेंट वेलफेयर अफसर डॉ सीपीएस वर्मा और स्टाफ के अन्य सदस्यों ने छात्र को परीक्षा में अद्भुत उपलब्धि के लिए बधाई दी।






