शिवरात्रि महोत्सव में पहली बार निकलेगी बाबा भूतनाथ की भव्य जलेब

Baba Bhootnath's grand jaleb will come out for the first time in Shivratri festival
विधायक चंद्रशेखर ठाकुर ने शिवरात्रि महोत्सव-2023 को लेकर मंडी शहर में जांची प्रशासनिक व्यवस्थाएं
उज्जवल हिमाचल। मंडी

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के इतिहास में पहली बार बाबा भूतनाथ की जलेब (देव यात्रा) निकलने जा रही है। यह बात सोमवार को धर्मपुर विधायक चंद्रशेखर ठाकुर ने मंडी में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए देव परंपराओं और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लेने के उपरांत कही। उन्होंने कहा कि देव समिति के साथ वार्ता करने के बाद देवताओं की विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए इस बार विशेष कार्य योजना तैयार की गई है।

यह भी पढ़ें : “शेरनी कभी अपनी सुरक्षा के लिए बचाओ-बचाओ नहीं चिल्लाती, वह अपनी सुरक्षा खुद करती है”

वहीं जनभागीदारी से आयोजित हो रहे इस अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव में बाबा भूतनाथ को केंद्र में रखकर के मेला आयोजित किया जाएगा। इस बार पहली बार साधु समाज के आग्रह पर बाबा भूतनाथ की जलेब निकलेगी। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पहले की तरह सुचारू रूप से चलते रहेंगे। इस बार मेले में बेहतरीन सजावट होगी और बाबा भूतनाथ को भी फूलों से सजाया जाएगा।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुख्खू का मंडी अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में आगमन होगा और 19 को शुभारंभ पर जलेब निकलेगी। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इस बार अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव नए स्वरूप में दिखेगा। इस बार नए तौर-तरीके अपनाए जा रहे हैं। चंद्रशेखर ने कहा कि मेले के दौरान इमरजेंसी सर्विस सुचारू रूप से चलाने के लिए पुलिस विभाग को निर्देश दिए गए हैं।

संवाददाता : उमेश भारद्वाज

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।