उज्जवल हिमाचल। शाहपुर
बागेश्वरी महिला मंडल की महिलाओं द्वारा सोमवार को सुधेड़ में प्रधान सुनीता ठाकुर के नेतृत्व में ओम नमः शिवाय गुरुजी सदा सहाय का सत्संग करवाया। सत्संग के अवसर पर महिलाओं ने भगतों को प्रसाद भी बांटा और भोजन का लंगर भी लगाया। इस दौरान महिलाओं ने भजन कीर्तन भी किया। सत्संग में प्रधान सुनीता ठाकुर ओम प्रकाश ठाकुर, पूजा ठाकुर, विवेक ठाकुर, सैलानी शर्मा, नमिता, प्रियंका चौहान, राधा, संतोष धीमान, उर्मिला, रेनू इत्यादि शामिल रहे।
संवाददाताः मनीष कोहली