उज्जवल हिमाचल । कांगड़ा
ललेहड़ पंचायत से प्रधान पद के उम्मीदवार बलवीर सिंह ने आज समर्थकों और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के बाद उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य राजनीति नहीं, बल्कि लोगों की सेवा और पंचायत का समग्र विकास है।
बलवीर सिंह ने कहा कि यदि जनता उन्हें आशीर्वाद देती है तो पंचायत की हर समस्या का समाधान लोगों के घर-द्वार पर किया जाएगा। उन्होंने कहा, “पंचायत का हर व्यक्ति खुद को प्रधान महसूस करेगा और सभी को साथ लेकर विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।” उन्होंने सड़क, पेयजल, सफाई, युवाओं और महिलाओं से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने की बात कही। नामांकन के दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला ।





