पीजीआई चंडीगढ़ में छात्रों के लिए बेसिक ट्रॉमा कोर्स की देश में पहली बार शुरुआत

उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा

देश में पहली बार, पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (च्ळप्डम्त्), चंडीगढ़ ने पोस्ट ग्रेजुएशन छात्रों के लिए बेसिक ट्रॉमा कोर्स की शुरुआत की है। इस कोर्स का मुख्य उद्देश्य युवा डॉक्टरों को आपातकालीन स्थितियों और ट्रॉमा मैनेजमेंट में व्यावहारिक प्रशिक्षण देना है, ताकि वे वास्तविक जीवन की आपात स्थितियों में कुशलता से कार्य कर सकें।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सिटी हॉस्पिटल कांगड़ा के वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. मोहम्मद साजिद को बतौर फैकल्टी आमंत्रित किया गया। डॉ. साजिद ने छात्रों को ट्रॉमा केयर की नवीनतम तकनीकों से अवगत कराया और अपनी गहन चिकित्सकीय अनुभवों को साझा किया।

डॉ. मोहम्मद साजिद ने इस अवसर पर कहा कि बेसिक ट्रॉमा कोर्स जैसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आने वाले डॉक्टरों के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। इनसे उन्हें न केवल आपातकालीन स्थितियों का प्रभावी ढंग से सामना करने का आत्मविश्वास मिलेगा, बल्कि वे मरीजों को समय पर और बेहतर उपचार भी दे पाएंगे।

च्ळप्डम्त् प्रशासन का कहना है कि यह कोर्स भविष्य में नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा, ताकि देश में ट्रॉमा केयर सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार हो सके।

डॉ. मोहम्मद साजिद ने कहा कि सिटी हॉस्पिटल कांगड़ा हिमाचल प्रदेश का एक अग्रणी मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल है, जो किफायती, सुलभ और उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जाना जाता है। यहाँ अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएँ, अनुभवी चिकित्सकों की टीम और समर्पित नर्सिंग स्टाफ उपलब्ध हैं, जो मरीजों की सेवा को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता मानते हैं।