उज्ज्वल हिमाचल। शिमला
हिमाचल प्रदेश बास्केटबॉल संघ ने सिराज आपदा प्रभावित क्षेत्र के लिए अपनी सहायता प्रदान की। बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के ज्वाइंट सेक्रेट्री और हिमाचल प्रदेश बास्केटबॉल संघ के महासचिव मुनीश शर्मा ने आपदा प्रभावित क्षेत्र के लिए पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को 2,51,000 रुपए का चेक भेंट किया।

हिमाचल प्रदेश बास्केटबॉल संघ का यह कदम न केवल आर्थिक सहायता प्रदान करेगा, बल्कि आपदा प्रभावित लोगों के लिए आशा और समर्थन का संदेश भी देगा। मुनीश शर्मा ने इस नेक कार्य के लिए हिमाचल प्रदेश बास्केटबॉल संघ की सभी जिला यूनिटों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का भी दिल से धन्यवाद किया जिनके प्रयासों से यह संभव हो पाया है।





