BBNIA ने झाड़माजरी में निकाली तिरंगा रैली

सुरेन्द्र सिंह सोनी। नालागढ़

प्रदेश के सबसे बड़े उद्योग संगठन बददी बरोटीवाला नालागढ़ उद्योग संघ द्वारा 75वें आज़ादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में झाड़माजरी में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झाड़माजरी व BTTI के सैकड़ों छात्रां ने हिस्सा लिया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ BBNIA के अध्यक्ष राजेंद्र गुलेरिया ने किया।

जबकि उद्योग के उपनिदेशक संजय कंवर ने समारोह की अध्यक्षता की। BBNIA के सभागार में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि राजिंदर गुलेरिया ने आज़ादी के 75 वर्षां के इतिहास पर प्रकाश डाला और तिरंगे झंडे के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि हमें अपने राष्ट्र के प्रति समर्पित रहना चाहिए। अगर अपना राष्ट्र मजबूत होगा, तभी हम मजबूत होंगे। सभी गिले शिकवे भुला कर इस आज़ादी के अमृत महोत्सव को मनाएं और तिरंगा फहरायें।

उद्योग विभाग के उपनिदेशक संजय कंवर ने इस अवसर पर कहा कि हम सभी को इस कार्य मे आगे आना होगा। ये सभी का सामूहिक कार्य है। हर नागरिक इसमे अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे और हर घर पर तिरंगा लगाए। BBNIA के प्रधान राजिंदर गुलेरिया व उद्योग विभाग के उपनिदेशक संजय कंवर ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी देकर रवाना किया। यात्रा करीब एक किलोमीटर तक हाथों में तिरंगा लेकर चलते हुए भारत माता के नारों से गूजंती हुई निकली।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य कौशल्या चौहान, संजय कंवर, राजिंदर गुलरिया, अनुराग पूरी, यशवंत गुलेरिया, राजीव सत्या, मुकेश जैन, सतीश सिंघल, अशोक राणा, अजय विशाल, संदीप, अमित, कंचन, नीलम शर्मा, जयदीप अग्रवाल, अशवनी, एस के ठाकुर, थाना प्रभारी रूप सिंह कथानीय, जोगिंदर ठाकुर व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।