उज्जवल हिमाचल । कांगड़ा
कांगड़ा जिला के ललेहड़ गांव में वार्षिक महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मंगलवार को 25वें वार्षिक भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे।
ललेहड़ गांव सत शिवा कमेटी के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और लोगों ने श्रद्धा भाव से भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। कमेटी सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं और ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया।
संवाददाता: अंकित वालिया





