उज्जवल हिमाचल । साेलन
Bharti Airtel Foundation को सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को सशक्त बनाने में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान के लिए सोलन ज़िले में ‘सर्वश्रेष्ठ सहयोगी NGO’ के रूप में सम्मानित किया गया है। यह सम्मान कंडाघाट ब्लॉक द्वारा किए गए नामांकन के आधार पर प्रदान किया गया, जिसमें फाउंडेशन द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रभावी कार्यों को सराहा गया।
यह सम्मान सोलन में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया, जिसमें उपायुक्त सोलन श्री मनमोहन शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने सरकारी विद्यालयों में सीखने के स्तर को बेहतर बनाने के लिए Bharti Airtel Foundation के प्रयासों की सराहना की।
इस अवसर पर उप निदेशक स्कूल शिक्षा (माध्यमिक) श्री गोपाल चौहान तथा उप निदेशक स्कूल शिक्षा (गुणवत्ता नियंत्रण-सह-जिला परियोजना अधिकारी, समग्र शिक्षा) डॉ. राजिंदर वर्मा ने भी Bharti Airtel Foundation के कार्यों की सराहना करते हुए शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में ऐसे सहयोगात्मक प्रयासों को महत्वपूर्ण बताया।
इस अवसर पर Bharti Airtel Foundation की ओर से प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर श्री संदीप गुप्ता, श्री सोहन लाल तथा श्री लोकिंदर सिंह चौहान उपस्थित रहे।
यह सम्मान Bharti Airtel Foundation, शिक्षकों और जिला शिक्षा प्रशासन के संयुक्त प्रयासों का प्रतीक है, जो सरकारी विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने और विद्यार्थियों के लिए बेहतर सीखने के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से निरंतर कार्य कर रहे हैं।
संवाददाता । अमरप्रीत सिंह पुंज





