कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : नशा तस्कर साजन गिरफ्तार

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

हिमाचल के कांगड़ा पुलिस स्टेशन की टीम ने नशा तस्करों पर कार्रवाई जारी रखते हुए जमानाबाद से साजन (29) नामक युवक को 6.96 ग्राम चिट्टा रखने के मामले में गिरफ्तार किया है। साजन इच्छी का रहने वाला है और दूसरे नशा तस्कर चंदन का करीबी सहयोगी है।

चंदन को मंगलवार को गगल पुलिस स्टेशन कीटीम ने 6.36 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया था। चंदन और साजन दोनों ही गगल क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। पुलिस दोनों पर कड़ी नजर थी। मौके मिलने पर दोनों को गगल और कांगड़ा पुलिस स्टेशन की टीम ने हिरासत में ले लिया।

डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने बताया कि कांगड़ा में नशा तस्करों और सप्लायरों पर कड़ी कार्रवाई के बाद अब गगल और आसपास के क्षेत्र में बचे हुए सभी सप्लायरों की सूची तैयार की जा रही है और तस्करी में शामिल हर एक व्यक्ति पर निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि साजन को अदालत में पेश किया जाएगा। साजन कॉलेज जाने वाले छात्रों को निशाना बनाता था, लेकिन उसकी योजना अब अधूरी रह गई है और उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।