बड़ी खबर: मंडी सदर कांग्रेस ब्लॉक की भंग

Big news: Dissolution of Mandi Sadar Congress Block
हाईकमान के आदेश पर भंग हुई मंडी सदर ब्लॉक कांग्रेस

शिमला : हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही चुनावी माहौल गरमाने लगा है। विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी सांसद राजीव शुक्ला के अनुमोदन के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने मंडी सदर ब्लॉक कांग्रेस को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री रजनीश किमटा ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि मंडी सदर कांग्रेस ब्लॉक भंग कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें : महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को रिज मैदान में अर्पित की श्रद्धांजलि

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव में जीत के लिए पूरी तरह से प्रयासरत है। कांग्रेस हाईकमान ने चुनाव से पहले कमजोर व विवाद‍ित ब्‍लाक की कार्यकारिणी को ही भंग कर दिया है, ताकि चुनाव के समय पार्टी किसी तरह से कमजोर न हो

संवाददाता : ब्यूरो शिमला

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।