- Advertisement -spot_img
5.4 C
Shimla
Saturday, April 1, 2023

दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में हुआ बड़ा फेरबदल

Must read

उज्जवल हिमाचल। डेस्क
दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में बड़ा फेरबदल हुआ है। टेस्ला सीईओ एलन मस्क एक बार फिर से दुनिया के सबसे अमीर इंसान बन गए हैं। मस्क की संपत्ति में बीते 24 घंटों में आए उछाल के साथ कुल नेटवर्थ बढ़कर 187 अरब डॉलर हो गई।

अभी तक नंबर एक की कुर्सी पर बैठे फ्रांस के अरबपति बर्नार्ड अर्नाल्ट खिसककर 185 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ अब दूसरे नंबर पर आ गए हैं।

ब्लूमबर्ग बिलिनियर इंडेक्स के मुताबिक, एलन मस्क की संपत्ति में 24 घंटे के भीतर 6.98 अरब डॉलर का उछाल आया। इसके साथ ही उन्होंने एक बार फिर से नंबर एक पायदान पर अपना कब्जा जमा लिया।

यह खबर पढ़ेंः अखिल भारतीय गद्दी की समिति ने धूमधाम से मनाया गया वार्षिक समारोह

बीते कुछ दिनों से मस्क के संपत्ति में आ रही तेजी के मद्देनजर ऐसी संभावनाएं जताई जा रही थीं कि वे जल्द नंबर एक अमीर बन सकते हैं।

दिसंबर में वह दूसरे नंबर पर खिसक गए थे। टॉप-10 अरबपतियों में साल 2021 से लगातार नंबर-1 पर काबिज रहे एलन मस्क को बीते साल दिसंबर 2022 में पीछे छोड़ते हुए बर्नार्ड अर्नाल्ट दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। दरअसल, बीता साल मस्क के लिए बेहद बुरा साबित हुआ था। 44 अरब डॉलर की ट्विटर डील की शुरुआत से ही उनकी नेटवर्थ में जोरदार गिरावट शुरू हो गई थी और साल के अंत तक जारी रही थी।

ब्यूरो रिपोर्ट डेस्क

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।

 

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest News

%d bloggers like this: