बिलासपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष ठाकुर को-ऑर्डिनेटर नियुक्त

उज्जवल हिमाचल। बिलासपुर

पंजाब विधानसभा चुनावों में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने बिलासपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष ठाकुर को फतेहगढ़ विधानसभा क्षेत्र का को-ऑर्डिनेटर नियुक्त किया। आशीष ठाकुर ने बताया कि फतेहगढ़ विधानसभा क्षेत्र से सरदार कुलजीत सिंह नागरा मौजूदा विधायक और वो लगातार दो बार इस हल्के से विधायक बने है। साथ ही नागरा पंजाब कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष भी है। इससे पहले वो अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के सचिव के तौर पर भी कार्य कर चुके है।

आशीष ठाकुर ने इस नियुक्ति के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। आशीष ठाकुर सदर हल्के की कुहमझवाड़ पंचायत के गांव धाडत से सम्बन्ध रखते और राजनीति में पिछले 10 वर्षों से सक्रिय है। आशीष ठाकुर की नियुक्ति से सदर हल्के में खुशी की लहर है। आशीष को आंदोलकारी नेता कहा जाता है। वह लोगों से जुड़ो मुद्दों को हमेशा सड़कों पर उठाकर विरोध दर्ज कराते रहे है।