उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा
पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जन्म जयंती समारोह दौरान कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के 65 पोलिंग बूथ पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम का आयोजन कर वाजपेई को श्रद्धांजलि दी। मटोर पोलिंग बूथ पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष, बिधायक पवन काजल और मंडल भाजपा अध्यक्ष सत्य प्रकाश सोनी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय वाजपेई की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विधायक पवन काजल ने कहा कि विपक्ष के जो नेता पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के कार्य प्रणाली को लेकर संसद में मजाक उड़ाते थे वह अब दहाई के आंकड़े तक सिकुड़ कर रह गए हैं। देश के विकास और खासकर हिमाचल प्रदेश को अपना दूसरा घर मानने वाले स्वर्गीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के हिमाचल के विकास में दिए योगदान को कभी भूलाया नहीं जा सकता है।
काजल ने कहा वाजपेई के प्रयासों से मजबूत हुई भाजपा अब विश्व की नंबर वन पार्टी बन गई हैं। मंडल भाजपा अध्यक्ष सत्य प्रकाश सोनी ने कहा कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के 65 पोलिंग बूथ पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जन्म जयंती समारोह के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं साथ वाजपेई की कांगड़ा यात्रा दौरान ऐतिहासिक पलों को भी याद किया। इस मौक़े पर भाजपा मंडल कें पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।