कांग्रेस बताएं covid-19 से निपटने के लिए कितना सहयोग दिया

कृषि मंत्री राम लाल मारकंडा का कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर पलटवार बोले। विपक्ष करता है केवल आलोचना करने की राजनीति। कोविड फण्ड को प्रदेश की जनता पर किया जा रहा खर्च। कांग्रेस बताए covid-19 से निपटने के लिए कितना सहयोग दिया…

उज्जवल हिमाचल ब्यूरो। शिमला

कृषि मंत्री राम लाल मारकंडा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि यह देश और प्रदेश के लिए दुर्भाग्य की बात है कि कभी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरोग्य सेतु पर चर्चा करते हैं और कभी प्रदेश अध्यक्ष इस तरह के लांछन लगाते हैं। मारकंडा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने वैश्विक महामारी से निपटने के लिए कितनी राशि दी है पहले उन्हें इसका स्पष्टीकरण देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल आलोचना की राजनीति कर रही है। कोविड फण्ड का इस्तेमाल महामारी से लोगों के बचाव में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास आलोचना करने के अलावा ना दिशा है और ना ही कोई उचित दशा।

 

आज भारत के प्रधानमंत्री जिस तरह से महामारी के खिलाफ काम कर रहे हैं उसका पूरे विश्व में प्रशंसा हो रही है उसी तरह प्रदेश के मुख्यमंत्री के काम को भी पूरे देश में सराहा जा रहा है उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को इस मुश्किल घड़ी में सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करना चाहिए न कि इस तरह की बेतुकी आलोचना।