भाजपा ने फूकां राष्ट्रपति शी.जिनपिंग का पुतला

उमेश भारद्वाज। सुंदरनगर

लद्दाख में एलएसी पर चीन के साथ तनाव इन दिनों अपने चरम पर है। इस बीच चीन के राष्ट्रपति और चीनी सामानों के खिलाफ भारत में विरोध के सुर उठ गए हैं। रविवार को भारतीय जनता पार्टी के सुंदरनगर मंडल कार्यकर्ताओं द्वारा रेस्ट हाउस चौक पर चीन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति शी. जिनपिंग का पुतला दहन किया गया। लद्दाख क्षेत्र की गलवान घाटी में चीन के कायर सैनिकों द्वारा धोखे से भारतीय जवानों पर किए इस कायराना हमले के खिलाफ अपना रोष प्रकट किया।

इस अवसर पर सभी कार्यकर्ता रेस्ट हाउस चौक में इकट्ठा हुए और चीन मुर्दाबाद के नारे लगाए। वहीं, सभी कार्यकर्ताओं ने यह संकल्प लिया कि भविष्य में चीन निर्मित सामान का पूर्ण रूप से बहिष्कार करेंगे। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री ओमप्रकाश नायक ने इस कायरतापूर्ण हमले की निंदा करते हुए कहा कि चीन धोखा देने में माहिर है। कोरोना वायरस के मामले में पूरे विश्व को गलत सूचना देकर लाखों लोगों का जान लेने का कार्य किया।

विश्व स्वास्थ्य संगठन को भी जानकारी चीन ने छुुपाने का काम किया। उन्होंने कहा कि चीन पूरे विश्व का ध्यान भटकाने के लिए भारत के साथ टकराने का काम किया है। भारत की तरक्की से चीन आहत है। उन्होंने कहा कि चीन के सैनिकों ने धोखे से भारत के 20 वीर जवानों को मारा है। भारत के सेना चीन से काफी मजबूत है। चीन को भी मुंंह को खानी पड़ेगी। नायक ने कहा कि आज देश नरेन्द्र मोदी के हाथों में देश मजबूत स्थिति में है।

पूरा देश एकजुट होकर चीनी समानों का बहिष्कार कर हम लोगों की शहीद सैनिकों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर मंडल महामंत्री जितेंद्र शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष धर्मपाल अवस्थी, कार्यालय मंत्री परसराम, मीडिया प्रभारी सुरेंद्र भारद्वाज, युवा मोर्चा मंडलाध्यक्ष हरीश, नगर परिषद पार्षद अजय शर्मा, गौरव धीमान सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ भाग लिया।