मात्र गोदी मीडिया के एग्जिट पोल में भाजपा को मिल रही अधिक सीटें! 

मंडीः हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों को लेकर आए एग्जिट पोल पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। कौल सिंह ठाकुर का कहना है कि एग्जिट पोल कांग्रेस के पक्ष में है और कांग्रेस पार्टी प्रदेश में 40 से 45 सीटें जीतकर अपनी सरकार बनाएगी। वहीं कौल सिंह ठाकुर ने गोदी मीडिया पर भी टिप्पणी की है।

कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि एग्जिट पोल में गोदी मीडिया ने भारतीय जनता पार्टी को अधिक सीटें दी है। लेकिन चुनावी नतीजे गोदी मीडिया के एग्जिट पोल से विपरीत होने वाले हैं। पूरे प्रदेश में चुनावी नतीजे कांग्रेस के पक्ष में होंगे और कांग्रेस एक तिहाई बहुमत से अपनी सरकार बनाएगी। कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि जनता का जनादेश ईवीएम में बंद है जो 8 दिसंबर को खुलेगा।

यह भी पढ़ेंः नूरपुर: पिछले कई दिनों से संडियाल निवासी युवक लापता

8 दिसंबर को जो चुनावी नतीजे सामने आएंगे वह कांग्रेस पार्टी के पक्ष में होंगे। कांग्रेस ने एकजुटता के साथ भाजपा के धनबल व षड्यंत्र का मुकाबला किया है। इसमें प्रदेश की जनता ने भी कांग्रेस पार्टी का साथ दिया है। उससे तय हो गया है कि प्रदेश में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से अपनी सरकार बनाएगी और प्रदेश को प्रगति के पथ पर आगे ले जाएगी।

संवाददाताः उमेश भारद्वाज

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।