बिहार में भाजपा की प्रचंड जीत, भाजपा नेता मुनीष शर्मा ने समर्थकों सहित मनाया जश्न

उज्ज्वल हिमाचल । कांगड़ा

बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा की भारी बहुमत से जीत के बाद कांगड़ा में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। भाजपा नेता मुनीष शर्मा ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर लड्डू बांटकर अपनी खुशी जाहिर की और कहा कि यह जीत जनता की जीत है जिन्होंने भाजपा को एक बार फिर बिहार की सत्ता चलाने का आशीर्वाद दिया है। मुनीष शर्मा ने बिहार जीत के लिए सभी प्रदेश व देश के शीर्ष नेताओं को हार्दिक बधाई दी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार में नीतीश कुमार की सरकार ने जो उत्कृष्ट काम किया है उसी का नतीजा है कि जनता ने एक बार फिर भाजपा को सेवा का मौका दिया है। उन्होंने कहा कि यह जीत भाजपा के लिए एक नया अध्याय है और हमें आगे भी पार्टी के लिए काम करने के लिए प्रेरित करती है। इस मौके पर नरेंद्र मनकोटिया, रजत एवं अन्य समर्थक उपस्थित रहे। सभी ने एक साथ मिलकर भाजपा की जीत का जश्न मनाया और आगे भी पार्टी के लिए काम करने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह का माहौल देखने को मिला, सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

Please share your thoughts...