उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा
भाजपा नेता मुनीष शर्मा ने आज नई दिल्ली में भाजपा के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुनीष शर्मा ने जे.पी. नड्डा से उनका कुशल-क्षेम पूछा और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
भेंट के दौरान दोनों नेताओं के बीच कुछ देर तक हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाओं को कैसे और बढ़ावा मिले और अन्य समसामयिक विषयों पर भी चर्चा हुई।
मुनीष शर्मा ने कहा कि जे.पी. नड्डा का मार्गदर्शन हमेशा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है। कांगड़ा सहित पूरे हिमाचल के कार्यकर्ताओं की ओर से उन्होंने उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।





