उज्जवल हिमाचल। नूरपूर
नूरपूर भाजपा संगठन पर्व अभियान के तहत नूरपुर से तीन मण्डल अध्यक्ष जिसमें ज़सूर से सुशील चौधरी, भड़वार से अनूप राणा और सदवां से राहुल कालिया चयनित किए गऐ है यह चुनाव कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक व चुनाव प्रभारी पवन काजल की शिरकत में सम्पन्न हुआ। इस मौके पर कांगड़ा-चम्बा लोकसभा सांसद डाक्टर राजीव भारद्वाज व नूरपूर भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का द्वारा इस चुनाव की रणनीति मंडलों के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर की गई।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने अपने शीर्ष नेताओं का कहना मान कर मंडल संगठन के चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न किए। मंडल की यह टीम भविष्य में भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का की नूरपूर विधानसभा क्षेत्र मे भावी राजनीति तय करेगी।
संवाददाताः विनय महाजन