उज्जवल हिमाचल । नूरपुर
प्रदेश के भाजपा वरिष्ठ नेता एवं विधायक विपिन परमार ने नूरपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सिरमौर जिला के हरिपुरधार क्षेत्र में हुई दर्दनाक बस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस हादसे में लगभग 14 लोगों की दुखद मृत्यु हुई है, जबकि कई यात्री घायल हैं, जिनका उपचार नाहन सहित विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।
विपिन परमार ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर शोक संतप्त परिवारों को इस कठिन समय को सहने की शक्ति प्रदान करे। साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की।
उन्होंने इस दुर्घटना पर प्रधानमंत्री द्वारा तुरंत संवेदना व्यक्त करने, मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये तथा घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि की घोषणा करने के लिए आभार प्रकट किया। परमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पीड़ित परिवारों के साथ हर परिस्थिति में खड़ी है।





