एग्जिट पोल से दो दिन खुश हो ले भाजपा, आठ दिसम्बर को बनेगी कांग्रेस की सरकार!

BJP should be happy with the exit polls, Congress government will be formed on December 8: Congress

शिमलाः हिमाचल विधानसभा चुनाव की मतगणना 8 दिसम्बर को होनी है। विधानसभा चुनाव को लेकर बीते दिन एग्जिट पोल जारी किए गए जिसमें ज्यादातर पोल भाजपा के पक्ष में हैं लेकिन कांग्रेस जीत दर्ज करने का दावा कर रही है।

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश चौहान ने कहा कि जो सर्वे आये है चन्द लोगों से बात कर ये सर्वे किया गया है 55 लाख की जनता में से 20 हजार सेम्पल लेकर ये सर्वे किए गए है। इस आधार पर राय बनाना सही नहीं है। सर्वे पहले भी गलत हो चुके है। विधानसभा चुनावों मे प्रदेश में भाजपा सरकार के खिलाफ रोष देखने को मिला है। भाजपा ने राष्ट्रीय मुद्दों पर चुनाव लड़ा जबकि कांग्रेस ने स्थानीय मुद्दों पर चुनाव लड़ा है।

यह भी पढ़ेंः वेटरनरी अस्पताल में आई महिला के साथ फार्मासिस्ट ने की छेड़छाड़, FIR दर्ज

कर्मचारियों को ओपीएस देने का कांग्रेस ने वादा किया है इसके अलावा रोजगार देने की बात की है और जनता का समर्थन भी कांग्रेस को मिला है। उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल से भाजपा खुश होना चाहती है तो एक दिन खुश हो ले। एग्जिट पोल पूरी तरह से सही नहीं होते हैं यह गलत भी साबित होते हैं।

कांग्रेस का जो अपना सर्वे है उसमें प्रदेश में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है और 42 सीटें कांग्रेस जीत रही है जिसको लेकर कार्यकर्ताओं से भी फीडबैक लिया गया है। आठ दिसम्बर को परिणाम सामने आएंगे और प्रदेश में कांग्रेस बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बनायेगे। कांग्रेस इसको लेकर पूर्ण रूप से आश्वस्त है।

संवाददाताः ब्यूरो शिमला

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।