उज्जवल हिमाचल । कांगड़ा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा पखवाड़ा सेवा ही संगठन के तहत कोहला गांव में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में गांव के युवाओं और महिलाओं ने मिलकर करीब 75 पौधे रोपे और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि पर्यावरण को हरा-भरा और सुरक्षित बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध करवाने के लिए समय-समय पर पौधारोपण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए।
उन्होंने युवाओं और महिलाओं से पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण भी जरूरी है। यदि समाज का प्रत्येक व्यक्ति पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझे तो क्षेत्र को हराभरा बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जा सकता है।
पौधारोपण कार्यक्रम में गांव के उपप्रधान रविंद्र, ओम नमः शिवाय क्लब के प्रधान अवनीत, साहिल, बलदेव (शशि), सुदेश्वर मनकोटिया, अशोक कुमार, सुभाष चंद्र, विशाल कुमार, विकास नंदा, सपना देवी, निमो देवी, संदला देवी, निशा देवी, रीता देवी, रजनी देवी, चंपा देवी, मोनिका देवी, दिलबाग राय, लवनीश सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।





