उज्ज्वल हिमाचल। नूरपुर
प्रदेश के ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जवाली भाजपा मंडल द्वारा जिला अध्यक्ष राजेश काका पूर्व प्रत्याशी संजय गुलेरिया की अध्यक्षता के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं व पदादिकारीयों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा ज्वाली से केहरियां चौंक तक निकाली गई। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष व पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

जवाली के बुद्धिजीबीयों का कहना है कि इस रैली में पदादिकारी ज्यादा और कार्यकर्त्ता कम होने से यह तिरंगा यात्रा ज्वाली भाजपा मंडल की गुटबाजी के कारण नुक्कड़ तिरंगा यात्रा बनकर रह गई। कांग्रेस को यहां पर भाजपा की गुटवाजी का फायदा होता नज़र आता आ रहा है। पूर्व विधायक अर्जुन ठाकुर इस तिरंगा यात्रा में नजर नहीं आए जो क्षेत्र में चर्चा का विषय है।
संवाददाता : विनय महाजन





