हिमाचल का कांग्रेस सरकार ने किया बेड़ा गर्क, अब काहे का जश्र : विश्व चक्षु

राज्य के 18 पर्यटन निगम के होटलों को भी बाजार में नीलाम करने का सुक्खू सरकार ने रचा खेल

उज्जवल हिमाचल। धर्मशाला

देवभूमि कहे जाने वाले हिमाचल प्रदेश का कांग्रेस की सरकार ने दो वर्षों में बेड़ा गर्क कर दिया है। पूर्व सरकार के मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर एवं भाजपा के प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु ने कांग्रेस की सुक्खू सरकार की नाकामियों पर करारा हमला बोला है। चक्षु ने सवाल उठाते हुए कहा है कि राज्य की बहुमूल्य धरोहर संपतियों को लूटाने व राज्य को आर्थिक बदहाली के गड्डे में डालकर किस बात का बड़ा जश्र मनाए जाने की तैयार की जा रही है? विश्व चक्षु ने कहा कि पिछले दो वर्षों से कांग्रेस की सरकार मात्र जश्र की मस्ती में लापरवाह रहने वाली साबित हुई है। हर महीने कांग्रेस सरकार व उनकी पार्टी का जश्र कुर्सी बचाने के बाद शुरू हो जाता है। अब तक का समय उन्होंने अपने मित्रों को खुश करके कुर्सी बचाने की उधेड़बुन में ही बिताया है।

इतना ही नहीं अब किसी भी मसले पर बात न बनता देख हिमाचल को बेचने की साजिश में कांग्रेस सरकार शामिल हो गई है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू व उनके मंत्रिमंडल सहित सहयोगियों के कृत्य पर अब राज्य के आम लोगों को भी शर्म आने लगी है। लेकिन कांग्रेस के नेता सत्ता के नशे में चूर होकर लगातार उलल-झलूल हरकतें करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। हाल ही में बेवजह पहाड़ी राज्य की आर्थिकी में बोझ डालने को सीपीएस की फौज खड़ी कर दी जिसे माननीय न्यायालय ने पूरी तरह से असवैंधानिक बताते हुए पदों से हटा दिया लेकिन हिटलर व तुगलकी फरमान वाली कांग्रेस सरकार अब उसी मसले को लेकर कभी सुप्रीम कोर्ट व अन्य में लाखों रुपए खर्च करके अपने मित्रों को फिर से कुर्सियां बांटने चाह रहे हैं। इतना ही नहीं इन कुर्सियों की उधेड़बुन में सीएम ने प्रदेश के बहुमूल्य धरोहरों हिमाचल भवन दिल्ली, राज्य के प्रसिद्ध 18 पर्यटन निगम के होटलों को भी बाजार में नीलाम करने का खेल रच दिया।

विश्व चक्षु ने कहा कि न्यायालय की ओर से मांगें गए आंकड़ों को सही-सही प्रस्तुत करने की बजाय उन्हें नीलाम करने वाली स्थिति में खड़ा कर दिया गया है। ऐसे में अब सरकार की मंशा पर्यटन माफिया को शय देते हुए नज़र आ रही है, जो की हिमाचल प्रदेश के पर्यटक स्थलों के प्रसिद्ध धरोहर होटलों, बीड़-बिलिगं के पैराग्लाईडिगं स्कूल, बायोडायबर्सिटी पार्क स्लेट गोदाम योल धर्मशाला व हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय की भूमि तक को हड़पना चाहते हैं। पूर्व मीडिया कोर्डिनेटर (मुख्यमंत्री) विश्व चक्षु ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपने बिजनेस मांइड को अपने घर में ही समेट कर रख लें। हिमाचल के हितों व संपतियों को भाजपा किसी भी हाल में बिकने नहीं देगी। सरकार जल्द ही पटरी पर नहीं लौटती है, तो भाजपा आमजन के साथ सड़कों में उतरकर कांग्रेस की नाकाम सरकार के खिलाफ बड़ा जन आंदोलन शुरू करेगी।

ब्यूरो रिपोर्ट धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें