दिवाली से पहले घर लाएं ये 7 शुभ चीजें, चमक उठेगा भाग्य

Bring these 7 auspicious things home before Diwali, luck will shine
24 अक्तूबर को मनाया जाएगा दिवाली का महापर्व

डेस्कः इस साल की दीपावली का महापर्व अक्तूबर की 24 को मनाया जाएगा। प्रत्येक वर्ष दिवाली का त्योहार कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मनाया जाता है। दीपावली के महापर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश का महापूजन होता है। मां लक्ष्मी को सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी के पूजन से घर में सुख-समृद्धि की बारिश होती है और मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसती है। वहीं इस त्योहार पर अगर दिवाली से पहले कुछ चीजें घर पर ले कर आएं तो घर में धन और समृद्धि आती है। ज्योतिषियों की मानें तो दिवाली से पहले 7 खास चीजें घर लाने से आपका भाग्य चमक जाएगा।

ये हैं वह 7 शुभ चीजें जो लाएंगी आपके घर में सुख-समृद्धि की बारिशः

लक्ष्मी-गणेश की मूर्तिः

दिवाली के त्योहार पर लक्ष्मी गणेश की मूर्ति खरीदना अति शुभ माना जाता है। क्योंकि दिवाली पर भगवान लक्ष्मी-गणेश की पूजा की जाती है। दिवाली से पहले अगर लक्ष्मी गणेश की मूर्ति खरीदी जाती है तो घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। इसलिए दिवाली के त्योहार से पहले घर पर लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति जरुर खरीदें।

गोमती चक्रः

परिवार में सेहतमंद और संपन्नता के लिए दिवाली के दिन 11 गोमती चक्र खरीदने चाहिए। दिवाली पर्व पर गोमती चक्र को पीले वस्त्र में बांधकर अपनी तिजोरी या लॉकर में रख दें। इससे परिवार में संपन्नता बनी रहती है।

नए वस्त्रः

दिवाली पर लोग नए कपड़ों की खरीदारी करते हैं जो कि बहुत शुभ माना जाात है। दिवाली पर की गई खरीदारी से घर में भी संपन्नता आती है।

यह भी पढ़ें : अगर आप को भी लगता है रंगोली बनाना मुश्किल तो अपनाए ये आसान टिप्स

सोलह श्रृंगार का सामानः

त्योहारों पर अकसर महिलाएं श्रृंगार का सामान खरीदती हैं। दिवाली से पहले सोलह श्रृंगार का सामान बेहद शुभ माना जाता है। इसके अलावा लाल रंग की साड़ी खरीदना भी अच्छा माना जाता है। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है।

श्रीयंत्रः

मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि पाने के लिए घर में श्रीयंत्र की स्थापना और पूजा की जाती है। श्रीयंत्र में मां लक्ष्मी के अलावा 33 अन्य देवी देवाताओं के चित्र बने हुए होते हैं। इसे घर में लाने से भाग्य बढ़ता है।

लक्ष्मी कौड़ीः

धर्म ग्रंथों के अनुसार, लक्ष्मी मां समुद्र से उत्पन्न हुई हैं और कौड़ी भी समुद्र से ही निकलती है। इसलिए कौड़ी में धन को आकर्षित करने का स्वभाविक गुण होता है। शास्त्र में कौड़ियों को मां लक्ष्मी से जुड़ा माना गया है। कौड़ियों को धन के साथ ही रखें। इससे धन में वृद्धि होती है।

लघु नारियलः

मान्यता है कि लघु नारियल जो मां लक्ष्‍मी की कृपा बरसाता है। ये नारियल सामान्‍य नारियल से आकार में छोटा होता है। एक लाल रंग के कपड़े में 11 लघु नारियलों को लपेटकर अपनी तिजोरी में रख दें। इससे घर में बरकत रहेगी।

(उपरोक्त जानकारी ज्योतिषियों व धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। उज्जवल हिमाचल इसकी पूर्ण रुप से पुष्टि नहीं करता है।)

 

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।