फिन्ना सिंचाई योजना के लिए बजट मंजूर, निक्का ने जताया आभार

उज्ज्वल हिमाचल। नूरपुर

नूरपुर हलके के विधायक रणवीर सिंह निक्का ने सोमवार को अपने कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनी और उन सभी समस्याओं को हल करने के लिए प्रयास किऐ। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों से विकास कार्यों बारे जानकारी भी ली ताकि विकास कार्यों में तेजी लाई जा सके। इस अवसर पर विधायक रणवीर सिंह निक्का ने पत्रकारों को बताया कि नूरपुर हलके में बन रही फिन्ना सिंह सिंचाई परियोजना के लिए केंद्र सरकार ने 67.5 करोड़ का बजट जारी किया है जिससे इस महत्वाकांक्षी सिंचाई परियोजना का निर्माण कार्य तेज गति से चलेंगे।

उन्होंने कहा कि फिन्ना सिंह सिंचाई परियोजना भाजपा कार्यकाल में शुरू हुई थी और अब केंद्र की भाजपा सरकार ने इसके निर्माण कार्यों के लिए बजट मंजूर किया है जिसके तहत इस सिंचाई परियोजना के लिए केंद्र ने लगभग 67.5 करोड़ का बजट जारी किया है। उन्होंने इसके लिए केंद्र सरकार व कांगड़ा -चंबा के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज का आभार व्यक्त।किया। उन्होंने कहा कि वह लोगों के विकास कार्य करवाने के लिए भी लगातार प्रयासरत है और उन्होंने विधायक प्राथमिकता, विधायक निधि,सांसद निधि व केंद्रीय योजनाओं आदि से क्षेत्र में कई विकास कार्य करवाऐ है जो आगे भी जारी रहेंगे। उन्होंने बताया कि उनसे महिला मंडल डडवाड़ा की सदस्य व गांव के लोग मिले है और उनकी मांग पर महिला मंडल भवन के निर्माण के लिए जल्द बजट उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा।इस अवसर पर कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

संवाददाता : विनय महाजन

Please share your thoughts...