उज्जवल हिमाचल।सिरमौर
चंडीगढ़-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह शंभूवाला के समीप एक निजी बस और कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के समय बस में करीब 20 से अधिक यात्री सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई।a
हादसे में कार और बस दोनों वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ यात्रियों को हल्की चोटें भी आई हैं, हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों की मदद करते हुए उन्हें सड़क किनारे सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और यातायात को सुचारू कराया। हादसे के कारण हाईवे पर कुछ समय के लिए जाम जैसी स्थिति भी बन गई थी।





