हिमाचल : छेड़छाड़ व मारपीट की घटना को लेकर सभी छह आरोपी गिरफतार, पांच आरोपियों को मिला 4 दिन का पुलिस रिमांड

रविवार देर रात पीडित युवती ने की सभी छह आरोपियों की शिनाख्त की, नाबालिग निकला एक आरोपी

उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा

शुक्रवार रात्रि कांगड़ा बस अड्डे पर युवती से छेड़छाड़ के मामले में कांगड़ा पुलिस ने शनिवार रात्रि पांच अन्य आरोपियों को गिरफतार कर लिया जबकि मुख्य आरोपी को शनिवार सुबह ही गिरफतार कर लिया गया था। शनिवार रात्रि पीड़ित युवती के कांगड़ा थाने में सभी 6 आरोपियों की शिनाख्त की गई जिसके बाद हिरासत में लिये गये पांच अन्य आरोपियों को गिरफतार किया गया। हालांकि इन सभी छह आरोपियों में से एक आरोपी की उम्र 18 वर्ष से कम होने के कारण उस पर अलग से किशोर न्याय बोर्ड के तहत कार्रवाही होगी। रविवार को कांगड़ा पुलिस ने सभी पांच आरोपियों को कांगड़ा न्यायलय में पेश किया गया जहां सभी पांच आरोपियों को माननीय न्यायालय ने चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

 

कांगड़ा बस अड्डा पर शुक्रवार रात को युवती से छेड़छाड़ की घटना से कांगड़ा को भी शर्मसार किया है। रोजाना कांगड़ा में हजारों पर्यटकों का आना होता है और ऐसे में स्थानीय युवकों ने स्थानीय युवती के साथ ही छेड़ छाड़ व अश्लील हरकतों को अंजाम दिया गया। युवती ने हिम्मत दिखाते हुये सभी छह आरोपियों को हवालात में पहुंचा दिया। हालांकि इस मामले में कांगड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाही से छह लोगों को पुलिस ने गिरफतार किया है परन्तु पुलिस जांच में यह सामने आया है कि युवती को छेड़ छाड़ व अश्लील हरकतें करने वाला निजी बस परिचालक था और पांचों अन्य आरोपियों वहां मौजूद थे और परिचालक द्वारा छेड़ छाड़ की घटना को अपनी आंखों से देख रहे थे। पीडित युवती द्वारा परिचालक की गंदी हरकतों को अपने मोबाइल के कैमरे में रिकार्ड कर रही थी तो पीछे खड़े पांचों आरोपियों ने पीडित युवती को मोबाइल में रिकार्ड की वीडियो को डिलीट करने को कहा तो युवती के बचाव में आये युवक को पांचों युवकों ने मारपीट शुरू कर दी और युवती से भी अभद्रता करने के बाद वहां से भाग गये। पीडित युवती के पास घटना की कुछ रिकार्ड था जिससे सभी आरोपियों की शिनाख्त हुई। बरहाल छेड़छाड़ व मारपीट एक साथ घटित हुये मामले में पीडित युवती द्वारा सभी आरोपियों की पहचान कांगड़ा पुलिस स्टेशन में आकर की जिससे अब सभी आरोपी हवालात में है।
एक आरोपी के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत होगी कार्रवाही । आरोपियों को चार दिन के पुलिस रिमांड मिलने की पुष्टि डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने की।

इस मामले में कुल 6 आरोपियों में से एक आरोपी की उम्र 18 वर्ष से कम है जिससे उस आरोपी के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाही होगी। इस मामले में आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड को सौंपा जाएगा। बोर्ड तय करेगा कि क्या कार्यवाही की जानी चाहिए, जिसमें पुनर्वास, सुधार, या यदि आवश्यक हो तो सीमित अवधि के लिए बाल गृह में रखा जाना शामिल हो सकता है।