नगर परिषद मैदान कांगड़ा में चल रहे ट्रेड फेयर से व्यापारी वर्ग नाखुश : वेद प्रकाश शर्मा 

उज्जवल हिमाचल।  कांगड़ा
प्रशासन की मंजूरी से कांगड़ा के नगर परिषद मैदान में चल रहे ट्रेड फेयर से कांगड़ा शहर व आसपास के छोटे-मोटे गांवों के व्यापारी परेशान हो गए हैंं। यह बात जारी प्रेस ब्यान व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंडित वेद प्रकाश शर्मा ने कहीं। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने 18 जनवरी तक ट्रेड फेयर को लेकर मंजूरी दे रखी है।। इसी संबंध में व्यापारियों को सूचना मिली है कि इस मेले को एक सप्ताह तक के लिए और बढ़ाया जा रहा है जो कि उचित नहीं है।
उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग का  कहना है कि 18 तक मेले में बच्चों के लिए हंडोला इत्यादि मनोरंजन की चीजें व सांस्कृतिक कार्यक्रम तो आयोजित किए जाएं परंतु बाकी तरह की दुकानदारी ना लगाई जाए।
वेद प्रकाश शर्मा ने प्रशासन से आग्रह किया है कि ट्रेड फेयर 18 तारीख को समाप्त कर दिया जाए, क्योंकि उसके बाद स्थानीय बच्चों की गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होती है। उन्हें आयोजित करने के लिए नगर परिषद का खेल मैदान खाली मिले। उन्होंने कहा कि फिर भी प्रशासन ने अगर मेले को आगे बढ़ाया तो व्यापार मंडल कांगड़ा के बैनर तले प्रशासन के खिलाफ आंदोलन छेड़ा जाएगा।

Please share your thoughts...