- Advertisement -spot_img
10.2 C
Shimla
Thursday, March 30, 2023

कोरोना पॉजिटिव युवक के खिलाफ तथ्यों को छुपाने पर केस दर्ज

Must read

पूजा शांडिल्य । ऊना

उपमंडल मुख्यालय में शुकवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए युवक के खिलाफ तथ्यों को छुपाने, गलत जानकारी देकर ऑरेंज ज़ोन से आने का पास बनवाने और होम क्वारेंटाइन का उल्लंघन करने के आरोप में पुलिस ने आईपीसी और डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई हरोली पंचायत की प्रधान की शिकायत के आधार पर की है।

मिली जानकारी के मुताबिक हरोली पंचायत प्रधान विजय कुमारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि हरोली निवासी अमित कौशल पुत्र विनोद कुमार 12 मई को हिमाचल के बाहर से आया था। उसने पूछे जाने पर बताया था कि वह चंडीगढ़ से आया है। जबकि वह मुंबई से घर आया था। वहीं उसने गलत जानकारी देकर चंडीगढ़ से ऊना आने को पास भी बनवा लिया।

चंडीगढ़ के जिस क्षेत्र से आया था वह ऑरेंज ज़ोन में है। नियमानुसार ऑरेंज ज़ोन से आने वाले को होम क्वारेंटाइन किया जाता है। जिसके चलते उसे भी हरोली में होम क्वारेंटाइन किया गया था। लेकिन अमित कौशल ने क्वारंटाइन का भी पालन नहीं किया। जिस कारण सक्रमण फैलने का डर है। डीएसपी हरोली अनिल कुमार मेहता ने बताया कि पुलिस ने आईपीसी की धारा 188, 269, 270 व डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट की धारा 51 के तहत केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest News

%d bloggers like this: