उज्ज्वल हिमाचल। नूरपुर
नूरपुर में नाबालिग लड़की का अपहरण करने वाले आरोपीयों पर मुकदमा थाना जवाली मे पंजीकृत किया गया है। शेर अली पुत्र तेज अली निवासी गांव कलीजपुर जिला गुरदासपुर पंजाब उम्र 20 साल के बयान पर, लियाकत अली पुत्र जुम्मा बीपीओ कठुआ, फाली पुत्र बशीर बीपीओ कठुआ , शुम्मी पुत्र नामालूम बीपीओ कठुआ, के खिलाफ दर्ज थाना ज्वाली मे पंजीकृत किया गया है।

पुलिस के मुताबिक यह परिवार सहित गर्मियों में ज्वाली क्षेत्र के नगरोटा सुरियां मे पशुओं को चराने के लिए आए हुए थे जोकि पंजाब वापिस जा रहे थे। जब यह परिवार लगभग 11ः30 दिन ज्वाली के नजदीक हार पुल पर अपने ट्रैक्टर पर पहुंचे तो आगे से एक काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी आई। गाड़ी में चार-पांच व्यक्ति नीचे उतरे और उन्होंने पीड़िता की माता के साथ मारपीट करके पीड़ित नबालिगा जोकि ट्रैक्टर में बैठी थी उसको स्कॉर्पियो में डालकर भाग गए। यह जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति में जिला पुलिस अध्यक्ष अशोक रतन नूरपुर ने दी है। उन्होंने स्थानीय लोगों का भी आभार प्रकट किया है जिन्होंने इस मामले में पुलिस की पूरी मदद की है।
संवाददाता : विनय महाजन





