ढालपुर में मनाया गया 17वां सूत्रधार गुरु पूर्णिमा महोत्सव

मनीष ठाकुर। कुल्लू

कुल्लू जिला के मुख्यालय देव सदन के सभागार में 17 वाॅ सूत्रधार गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश कृषि उद्योग निगम के उपाध्यक्ष युवराज बोध ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। वहीं नगर ब्लॉक की अधिकारी ओशिन शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रही।

संस्था के अध्यक्ष दिनेश सेन ने टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया। इस दौरान संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कपूर ने ओशिन को टोपी शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से की गई जिसमें जिसके बाद धनवंति ने राग दुर्गा पेश किया।

स्मृति ने राग तिलंग पेश किया और विजय व ऋतिक ने गजल झुकी झुकी सी नजर पेश किया। यशोदा शर्मा ने फिल्मी गीत फजा भी है जवां-जवां, आशा ने सेमी क्लासिकल पर नृत्य पेश किया। कलाकार बालकृष्ण ने फिल्म गीत आज मौसम बड़ा बेईमान है बड़ा। वहीं भारती व प्रिया ने नृत्य पेश किया, रेखा ने इन आंखें की मस्ती में पर नृत्य पेश किया। अन्य कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की।

संस्था के अध्यक्ष दिनेश ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि सूत्रधार कला संगम पिछले 45 वर्षों में से प्रदेश में अग्रणी संस्था है। जो कला संस्कृति के प्रचार प्रसार शिक्षण संवर्धन के लिए कार्य कर रही है उन्होंने कहा कि पिछले 17 वर्षों से गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें संस्था के प्रशिक्षण के द्वारा हर साल अपने गुरुजनों ले सम्मान में आयोजित करता आ रहे है।

नगर ब्लॉक की खंड विकास अधिकारी ओशिन शर्मा ने कहा कि सूत्रधार अपना 17 वां गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया जा रहा है और पुरे भारत वर्ष में मनाया जा रहा है। मुझे खुशी हैं कि कुल्लू वासी भी इसे मना रहें है। गुरु शिष्य की परंपरा है जो की भारत वर्ष में वो आज मुझे कुल्लू में देखने को मिली हैं।हर एक प्रतिभागी अपने गुरू को याद करता हैं सबसे बड़ा दर्जा गुरूजनों का हैं  और सुत्रधार इस पंरपरा को आगे लेजाने के लिए अच्छा कार्य कर रही है।i