कांगड़ा में नई सब्जी मंडी बनाकर लोगों को बेहतर सुविधा प्रदान करवाना पहली प्राथमिकता : मोंगरा

निशु मोंगरा ने सब्जी मंडी कांगड़ा का निरीक्षण कर सुनीं समस्याएं

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

उपज मंडी समिति जिला कांगड़ा के चेयरमैन बनने के बाद नरेंद्र (निशु) मोंगरा सब्जी मंडी कांगड़ा पहुंचे। यहां पहुंचने पर आढ़तियों द्वारा उनका स्वागत किया गया। वही इस दौरान चेयरमैन निशु मोंगरा ने सब्जी मंडी कांगड़ा का निरीक्षण कर समस्याएं भी सुनी। इस दौरान उनके साथ उपज मंडी समिति कांगड़ा के अधिकारी व कर्मी भी मौजूद रहे। बता दें कि सब्जी मंडी कांगड़ा में 40 से अधिक दुकानदार पंजीकृत हैं। कांगड़ा, नगरोटा, शाहपुर, धर्मशाला व साथ लगते क्षेत्रों से सैकड़ों किसान और व्यापारी सब्जी मंडी में कारोबार के लिए रोजाना आते हैं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहीं सब्जी मंडी कांगड़ा में व्यवस्थाओं में सुधार लाने व जीर्णोद्वार के लिए रूपरेखा तैयार करने बारे संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था को नियमित सुचारू रूप से रखने बारे भी कर्मियों को आदेश दिए। मौके पर आढ़तियों ने सब्जी मंडी कांगड़ा की दयनीय हालत के बारे उन्हें अवगत करवाया। उन्होंने अधिकारियों को नई सब्जी मंडी के लिए कांगड़ा में भूमि तलाशने के लिए कहा ताकि आगामी कार्यवाही जल्द शुरू की जाए। बात करने पर उपज मंडी समिति जिला कांगड़ा के चेयरमैन नरेंद्र (निशु ) मोंगरा ने कहा कि आज अध्यक्ष बनने के बाद कांगड़ा सब्जी मंडी का निरीक्षण किया गया। वहीं आढ़तियों की समस्याओं को भी सुना। उन्होंने बताया कि अभी कुछ दिन पहले ही उपायुक्त कांगड़ा से नई सब्जी मंडी बनाने बारे उन्हें अवगत कराया गया। वहीं उनकी प्राथमिकता है कि वह कांगड़ा में नई सब्जी मंडी बनाकर सब्जी बेचने व खरीदने आने वाले लोगों को उचित मूलभूत सुविधा प्रदान करवाना है।

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें