चंबा का शाही रूमाल देश दुनिया में बना रहा अपनी पहचान

ललिता वकील जिनकी की दो बार राष्ट्रपति अवार्ड तो एक बार पदमश्री सम्मान हासिल कर चुकी

Chamba's royal handkerchief country is making its identity in the world
चंबा का शाही रूमाल देश दुनिया में बना रहा अपनी पहचान

चंबाः चंबा का रुमाल जो कभी राजा महाराजाओं की ही केवल पसंद हुआ करता था पर आज वही चंबा का शाही रूमाल देश दुनिया में अपनी पहचान बनाता ही जा रहा है। बताते चले कि इसी चंबा रुमाल को लेकर ललिता वकील जिनकी की दो बार राष्ट्रपति अवार्ड तो एक बार पदमश्री सम्मान हासिल कर चुकी ललिता वकील की पुत्रवधु ने भी इसी कला को अपना सर्वोपरि मानते हुए, कड़ी मेहनत करते हुए आखिरकार 16, वर्षो के बाद राष्ट्रपति सम्मान को हासिल कर न केवल अपने चंबा बल्कि प्रदेश के साथ साथ अपने देश का भी नाम रोशन किया है।

रंग बिरंगे रेशमी धागों से महीन कढ़ाई कर रही। यह पदमश्री ललिता वकील की पुत्रवधु इंदु वकील जिनको की अभी हाल ही में विश्व प्रसिद्ध चंबा रुमाल की कढ़ाई को लेकर राष्ट्रपति सम्मान से समानित किया गया है। अपने इस सम्मान को लेने के बाद उनकी खुशी का कोई ठीकाना नहीं है।

यह भी पढ़ेः प्रीतपाल सिंह हुए खनन विभाग से सेवानिवृत

उनका कहना है कि उन्होंने चंबा रुमाल की इस कला को अपनी सासू माता से ही सीखा है। उन्होंने कहा कि उनको इस काम को करते हुए 16 वर्ष हो चुके है और वर्ष 2018 में मैने अपने कढ़ाई वाले इस चंबा रुमाल को दिल्ली भेजा था। और अभी मुझे राष्ट्रपति सम्मान मिला है। उन्होंने बताया कि अभी के समय में भी हमारे यहां इस चंबा रुमाल की कढ़ाई को सीखने 20 से 25 लड़कियां रोजाना आती है और हम लोग उन सभी लड़कियों को निःशुल्क चंबा रुमाल की कढ़ाई का प्रशिक्षण देते है।

संवाददाताः शैलेश शर्मा।

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।