डॉक्टर संजीव गुलेरिया ने अपना नामांकन वापस लेने का लिया निर्णय

उज्जवल हिमाचल। नूरपुर

कांगड़ा चंबा लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी चौधरी चन्द्र कुमार से आज मांगों को लेकर मिले। आश्वासन के बाद कर्मचारी नेता व आल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के कांगड़ा चंबा लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार राजा गुलेर डॉक्टर संजीव गुलेरिया ने अपना नामांकन वापस लेने का निर्णय लिया है। उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में विश्वास प्रकट करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा के लिए प्रचार करने का निर्णय लिया।

उन्होंने कहा कि जो निर्णय ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कर्मचारियों के हितों के लिए कदज्ञ उठाएं हैं उनकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। उन्हें विश्वास है कि मुख्यमंत्री दस साल से कम नौकरी वालों को भी सम्मानजनक पेंशन देने का निर्णय भी शीघ्र लेंगे।

संवाददाताः विनय महाजन

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें