उज्जवल हिमाचल । कांगड़ा
आपका सेवक आपके द्वार के तहत कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए एक ऐसा मंच मिला है जिसमें लोग ज्यादा से ज्यादा पहुंचकर अपनी समस्याएं व उनके समाधान के लिए इकट्ठे हो रहे हैं। पार्टी की विचारधारा को लेकर जनता के बीच पहुंच रहे हैं लाइन में लगे अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास सरकार द्वारा किया जा रहा है ताकि लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं बारे अवगत करवा कर उन्हें राहत प्रदान करें।
चंगर क्षेत्र को वह हर एक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना हमारा दायित्व है।यह बात आपका सेवक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत गांव भंगवार में विभिन्न कार्यों के उद्घाटन के पश्चात एपीएमसी के जिला व प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के अध्यक्ष चौधरी नरेंद्र निशु मोंगरा ने जनता को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान उन्होंने गांव की समस्याओं का मौके पर निपटारा किया, वहीं कुछ समस्याओं को अधिकारियों को जल्द से जल्द निपटान करने के निर्देश दिए। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित कृषि विभाग के अधिकारी व कर्मी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग व अन्य अधिकारियों ने सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दी।
अपने संबोधन में निशु मोंगरा ने कहा कि कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र 25 साल पीछे चल रहा है। सरकार द्वारा नेचुरल खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित कर रही है वहीं नैचुरल खेती से उगने वाले हल्दी, गेहूं मक्की से किसानो को उचित दाम भी मिल रहे हैं। उन्होंने महिला मंडल को सामाजिक कार्य के लिए आगे आने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि समाज में उत्कृष्ट करने कार्य करने वाली महिला मंडलों को सरकार द्वारा 1 लाख से ₹300000 की राशि दी जाती है अपनी गरिमा बनाए रखें किसी के बहकावे में ना आकर आगे बढ़े।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया में मुख्यमंत्री पर टिप्पणी करना उन्हें शोभा नहीं देता , बोखलाहट में दिय गए बयान से देवभूमि को शर्म सार किया है।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश और विशेषकर कांगड़ा में सड़क, पुल, पेयजल और स्वास्थ्य जैसे आधारभूत ढांचे को मजबूत करने का काम तेजी से हो रहा है। उन्होंने कहा है कि पिछले 1 साल से आपका सेवक आपके द्वार कार्यक्रम लोगों की पहली पसंद बन चुका है लोग अपने गांव आने का हमें न्योता दे रहे हैं जिससे लोगों को घर द्वार अपनी समस्याएं रखने व समाधान होने का मंच मिल रहा है।कार्यक्रम के अंत में लोगों को विभिन्न प्रकार के पौधे भी बांटे।
कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के चंगर में भी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार की पहली प्राथमिकता है, सुक्खू सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा ,सड़क ,बिजली ,पानी अन्य समस्याओं पर काम कर रही, आपका सेवक आपके द्वारा कार्यक्रम लोगों की पहली पसंद बन चुका है, लोग हमें अपने गांव आने का न्योता दे रहे हैं।





