कांगड़ा विधानसभा में सड़क सुविधाओं का विस्तार, मुख्यमंत्री सड़क योजना से जल्द शुरू होगा निर्माण: मोंगरा

गजरेड़ा से चकबन सरेटा, लखदाता मंदिर होते हुए गाँव डंगवाला तक प्रस्तावित के लिए जनता का सहयोग जरूरी: निशू

उज्जवल हिमाचल । कांगड़ा

धमेड पंचायत के चेलिया टीका में एपीएमसी के जिला व प्रदेश कांग्रेसी ओबीसी विभाग के अध्यक्ष चौधरी नरेंद्र निशू मोंगरा ने हैंड पंप का विधि शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने गांव के लोगों की समस्याओं को सुना और एक खाका तैयार किया है जिससे आगामी समय में गांव की समस्याओं का हल हो जाएगा। जनता को संबोधित करते हुए चौधरी नरेंद्र निशु मोंगरा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार का फोकस कांगड़ा की जनता की सेवा पर है। कांगड़ा विधानसभा के विकास के लिए सरकार द्वारा कोई भी कमी नहीं रखी जा रही, वही मूलभूत सुविधाओं का भी खासा ध्यान रखा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में दो सड़के मुख्यमंत्री सड़क योजना के लिए प्रस्तावित डाली गई जल्द ही मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से सड़क निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा इसके लिए आमजन लोगों का सहयोग बहुत जरूरी है।ग्राम पंचायत दौलतपुर के अंतर्गत गजरेड़ा से चकबन सरेटा, लखदाता मंदिर होते हुए गाँव डंगवाला तक प्रस्तावित सड़क भी मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में डाला गया है। इस सड़क के लिए लोगों की सहमति होना बहुत जरूरी है तभी यह सड़क बन पाएगी। उन्होंने कहा कि इस सड़क के सर्वे के दौरान आने वाली टीम का लोग सहयोग करें, विभाग द्वारा जल्द ही यहां पर एक बार फिर सर्वे करवाया जाएगा और रिपोर्ट मांगी जाएगी।

उन्होंने कहा कि यह मार्ग प्रसिद्ध लखदाता मंदिर तक भी जाता है, जहाँ दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुँचते हैं। सड़क बनने से स्थानीय लोगों को सुविधा मिलेगी और धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इस दौरान सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी लोगों को बताया गया ताकि पात्र लोगों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न पेयजल योजनाओं के लिए लगभग 2 करोड़ की पाइपे बिछाई जाएगी ताकि लोगों को स्वच्छ पानी मिल सके ।इस मौके पर पंचायत प्रधान किरणबाला, भगवार की प्रधान इंदुबाला धीमान, उपप्रधान तकीपुर सुरेश, पंचायत समिति सदस्य हर्ष, प्रधान पलेरा रमन, उपप्रधान रानीताल अमित शर्मा, संजय धीमान, पूर्व प्रधान राजल बैरी राम सिंह, महिला मंडल प्रधान संयोगिता, महिला मंडल प्रधान सुनीता, प्रधान रविदास महिला मंडल तथा कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

संवाददाता: तेजस्वी चौधरी

Please share your thoughts...