उज्जवल हिमाचल । कांगड़ा
प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का सपना हिमाचल को ग्रीन हिमाचल व क्लीन हिमाचल बनाना है जिसके तर्ज पर प्रदेश में हिम ऊर्जा के तहत सोलर प्लांट लगाए जा रहे हैं वही कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के रानीताल में सरकार द्वारा हिम ऊर्जा के तहत सोलर प्लांट लगाया जाएगा , जोकि 25 कनाल की भूमि पर बनेगा, यह बात विशेष बातचीत के दौरान एपीएमसी के जिला व प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के अध्यक्ष चौधरी नरेंद्र निशु मोंगरा ने कही।
उन्होंने कहा कि चयनित भूमि का आज जायजा लिया। इस दौरान एसडीएम कांगड़ा डॉक्टर अंजली गर्ग, नायब तहसीलदार रमन कायस्था सहित स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि व लोग भी मौजूद रहे। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा इस प्लांट के लगने से पंचायत को इनकम होगी 50% इनकम सरकार को जाएगी वहीं 50% इनकम पंचायत को जिसमें पंचायत 25% विकास कार्यों पर खर्च कर सकती हैं वही 25% जरूरतमंद लोगों की सेवा में दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि पिछले कल आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा ने कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए 64 लाख रुपए की आयुष डिस्पेंसरी की सौगात दी है जिसके लिए वह आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा का धन्यवाद व आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा है कि कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के 16 चिन्हित खेल मैदाने के सौंदर्य करने के लिए भी आयुष मंत्री को फाइल सौंपी गई है और जल्द ही मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से यह सभी योजनाएं शुरू कर दी जाएगी। कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र तरक्की की ओर आगे बढ़ रहा है । प्रदेश सरकार द्वारा कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए 40 हेड पंप स्वीकृत किए गए हैं वही 15 सितंबर के बाद हैंड पंप लगाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।





