ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सरकार चला रही कई कल्याणकारी योजनाएं: निशु मोंगरा

उज्जवल हिमाचल । कांगड़ा

एपीएमसी के जिला अध्यक्ष एवं कांग्रेस ओबीसी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी नरेंद्र निशु मोंगरा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं के माध्यम से कृषि, बागवानी, पशुपालन तथा अन्य स्वरोजगार गतिविधियों के लिए महिलाओं को ऋण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है।

वह ‘आपका सेवक आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत गांव भढ़ियाडा के सामुदायिक भवन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम के दौरान निशु मोंगरा ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया। उन्होंने सामुदायिक भवन के लिए 6 पंखे, एक हैंडपंप, रास्ते के निर्माण तथा टॉयलेट ब्लॉक के निर्माण की घोषणा भी की। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नागेश्वर मनकोटिया, दुगियारी पंचायत प्रधान निशा देवी, भढ़ियाडा पंचायत प्रधान आंचल कुमारी, अब्दुलापुर पंचायत प्रधान संजय कांचा, संजय धीमान, रविंदर जाट सहित महिला मंडलों की पदाधिकारी एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

संवाददाता : तेजस्वी चौधरी

Please share your thoughts...