नूरपुर अस्पताल में कैंसर के इलाज के लिए शुरू होगी कीमोथेरेपी

उज्ज्वल हिमाचल। नूरपुर

प्रदेश के नागरिक जन अस्पताल नूरपुर में भी आम लोगों की सहूलियत के लिए कैंसर के इलाज की सुविधा शुरू की जा रही है। इस सुविधा के शुरू होने से अब या इसके आसपास के क्षेत्र से लगी प्रदेश की आधी दर्जन विधानसभा क्षेत्र के लोगों को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज के लिए अब दूर-दराज़ के शहरों में या फिर मेडिकल कालेज टांडा के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। फिलहाल निचले क्षेत्र की जनता के लिए यह सुविधा एक बड़ी राहत लेकर आई है। इस विषय पर जानकारी साझा करते हुए डॉ सन्नी धीमान ने बताया कि इसकी अधिक जानकारी के लिए लोग स्वास्थ्य विभाग या स्थानीय अस्पताल से संपर्क कर सकते हैं तथा साथ ही कैंसर के इलाज से संबंधित सरकारी योजनाओं और सहायता के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। डॉ. सन्नी ने बताया कि जो मरीज कीमोथेरेपी के लिए मेडिकल कॉलेज टांडा, आईजीएमसी या अन्य मेडिकल कालेजों में जाने के लिए बाध्य होते थे।

अब इस सुविधा के चलते वे नूरपुर में ही कीमोथेरेपी इत्यादि करवा पाएंगे। वहीं इस मामले पर जानकारी देते हुए नूरपुर सिविल अस्पताल एसएमओ डॉक्टर सतीश पॉल ने बताया कि अब कैंसर के मरीजों के लिए नूरपुर अस्पताल मे कीमोथेरेपी सुविधा शुरू की गई है तथा डॉ सन्नी धीमान ने इसके लिए प्रक्षिक्षण प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि इससे नूरपुर के अलावा ज्वाली, फतेहपुर, इंदौरा तथा नजदीकी विधानसभा भटियात की जनता को अब कीमोथेरेपी या अन्य सरकारी सुविधाओं व योजनाओं के लिए मेडिकल कॉलेज टांडा के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि सि विल अस्पतालों में यह सुविधा शुरू कर सरकार ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में आम जनता की सुविधा के लिए बड़ा कदम उठाया जैसे लोगों को इसका लाभ होगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सबको की सरकार ने नूरपुर के नागरिक ज्ञान अस्पताल में ऐसी सुविधा देकर समाज का उत्थान किया है। इस विषय में पूर्व कांग्रेस विधायक अजय महाजन का कहना है कि प्रदेश में सुखविंदर सुक्खू सरकार जन हितैषी से काम कर रही है। इसका उदाहरण नूरपुर के नागरिक जैन अस्पताल कहां है काफी समय से लोगों की समस्या का समाधान किया गया है। और भविष्य क्षेत्र की जनता इसका लाभ उठाएगी।

संवाददाता : विनय महाजन