शतरंज क्लब कांगड़ा द्वारा रैपिड शतरंज चैंपियनशिप प्रतियोगिता आयोजित

उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा

कांगड़ा शतरंज क्लब द्वारा रैपिड शतरंज चैंपियनशिप प्रतियोगिता करवाई गई, जिसमें हिमाचल, पंजाब के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में कुल 125 खिलाड़ियों ने अपना हुनर दिखाया। यह प्रतियोगिता तीन वर्गो में करवाई गई। अंडर -15 लड़कियां, अंडर -15 लड़के और ओपन, अंडर 15 लड़कियों मे हमीरपुर से अर्निका ठाकुर पहले, कांगड़ा से अग्रणी शर्मा दूसरे और कांगड़ा से अर्शिया चौधरी तीसरे स्थान पर रही। अंडर 15 लड़कों मे चंबा से सक्षम सहगल पहले, सुंदरनगर से आरुष ठाकुर दूसरे और ज्वालाजी से शौर्य बेहल तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में धर्मशाला से विवेक शर्मा पहले, नादौन से विपन दूसरे और चंबा से शिवम ठाकुर तीसरे स्थान पर रहे।

महिला वर्ग में हमीरपुर से पलक ठाकुर पहले, नादौन से श्रिया गुलेरिया दूसरे और जयसिंहपुर से हर्षिता ठाकुर तीसरे स्थान पर रही। विशेष पुरस्कार में अंडर-7 में यशमित चौहान पहले ,रुद्र दूसरे और शिवेन शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-7 लड़कियों में काव्या पहले, सिरीशा दूसरे, अंडर-11 में सर्वेश राणा पहले, प्रणव कपूर दूसरे और कियान जैन तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-11 लड़कियों में स्मायरा कपूर पहले, आकृति दूसरे और मुस्कान कपूर तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में सबसे छोटी लड़की अनायरा चौधरी और सर्वश्रेष्ठ अनुभवी खिलाड़ी डॉ. जतिंदर कटोच रहे।

इस प्रतियोगिता के समापन पर अगम शर्मा एमडी डीवाई पाटिल इंटरनेशनल स्कूल व कांगड़ा के उभरते हुए युवा व्यवसाई ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और साथ ही खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया। इस मौके पर कांगड़ा शतरंज क्लब के प्रधान संजय शर्मा, मुख्य सलाहकार प्रवीण शास्त्री, अचिन, दीपक चुघ, विपन मेहरा, अजय जामवाल, आर्बिटर अनिल शर्मा, आयुष शर्मा, आस्था वर्मा मौजूद रहे।

संवाददाता : अंकित वालिया

Please share your thoughts...