कांगड़ा रामलीला में पहुंचे मुख्यातिथि विनोद अग्रवाल, आज होगी राम-सीता की भव्य झांकी

उज्जवल हिमाचल |कांगड़ा

नगरपरिषद मैदान कांगड़ा में रामलीला के दौरान पिछल कल मुख्यातिथि के तौर पर प्रसिद्ध कपड़ा व्यापारी संघ व सेवा भारती से जुड़े विनोद अग्रवाल पहुंचे। उनके द्वारा रामलीला सभा को 11,000 रुपए दान दिए गए।

नगरपरिषद मैदान कांगड़ा में रामलीला देखने काफी संख्या में हर रोज लोग पहुंच रहे है। हर रोज 10 लोगों को इनाम भी एक दिन पहले पूछे गए रामलीला से संबंधित सवाल पर उत्तर देने के लिए दिए जा रहे है। जिसमें बच्चे काफी रुचि भाग लेने के लिए दिखा रहे है।

इस दौरान रामलीला सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश मेहरा, रामस्वरूप वर्मा, निर्देशक मुकेश मेहरा देविंद्र शर्मा, संजय कोच, सहित सभी रामलीला के सदस्य मौजूद रहे। मंच का संचालन हर रोज अतुल चौधरी बखूभी कर रहे है। उन्होंने बताया बेहतरीन मंच संचालन के लिए हर रोज वह एक घंटे से ज्यादा घर पर ही तैयारी कर रहे है।

आज की शाम रामलीला के दौरान टिंकू विहान ग्रुप द्वारा राम सीता की भव्य झांकी दर्शकों के सामने प्रस्तुत की जाएगी। इस दौरान ओर भी भारी संख्या में लोगों के रामलीला देखने आने की संभावना रामलीला सभा कांगड़ा को है। रामलीला के दौरान मैदान में ही खाने पीने की वस्तुओं के कईं स्टॉल भी लगाए गए है जिनमें लोग अपने पसंद की वस्तुएं खरीद सकते है।

संवाददाता: अंकित वालिया