मुख्यमंत्री रखे धैर्य प्रदेश की जनता ले चुकी है अपना निर्णयः विक्रम आदित्य

हिमाचल प्रदेश में 8 दिसंबर को मतगणना होनी है लेकिन कांग्रेस सरकार बनाने को लेकर पूरी आश्वासत नजर आ रही है। भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए विक्रमादित्य और प्रतिभा सिंह ने राहुल

शिमलाः हिमाचल प्रदेश में 8 दिसंबर को मतगणना होनी है लेकिन कांग्रेस सरकार बनाने को लेकर पूरी आश्वासत नजर आ रही है। भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए विक्रमादित्य और प्रतिभा सिंह ने राहुल गांधी को शपथ समारोह में शामिल होने का न्योता तक दे दिया है ।

कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य सिंह भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के बाद शिमला पहुंचे। बुधवार को विक्रमादित्य ने होलीलोज में कहा कि राहुल गांधी द्वारा शुरू की गई। भारत जोड़ो यात्रा में वे शामिल हुए और इस दौरान दस किलोमीटर तक राहुल गांधी के साथ पद यात्रा की।

राहुल गांधी ने हिमाचल में हुए विधानसभा चुनाव को लेकर फीडबैक लिया और उन्हें इसको लेकर आश्वस्त करवाया गया कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन रही हैं। भारत जोड़ो यात्रा के चलते राहुल गांधी विधानसभा चुनावों में नहीं आए लेकिन हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनने पर शपथ समारोह में उन्हें शामिल होने का न्योता दिया है।

यह भी पढ़ेः प्रीतपाल सिंह हुए खनन विभाग से सेवानिवृत

वही विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि उन्हें पद की कोई लालसा नहीं है। आजतक जो भी जिम्मेवारी दी गई उसे बखूबी निभाया गया है और वे किसी पद के पीछे नहीं दौड़ रहे हैं। पार्टी ने जो भी पद आजतक परिवार को दिया है उस पर खरे उतरे है और किसी पद को लालसा से स्वीकार नही किया है। बल्कि पार्टी की मजबूती ओर लोगों के हित के लिए काम किया है।

वही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा कांग्रेस नेताओं के दिल्ली दौड़ को लेकर की गई। विक्रमादित्य सिंह ने कहा जयराम ठाकुर पूरी तरह से बोखला गए है, ओर जल्द ही उनके नाम के आगे पूर्व मुख्यमंत्री लगने वाला है। मुख्यमंत्री धैर्य रखे प्रदेश की जनता ने अपना निर्णय ले लिया है।

प्रदेश में कांग्रेस की बहुमत की सरकार बनने जा रही है। प्रदेश में किस ओर हवा चल रही है, ये कर्मचारी अधिकारी आम जनता जान चुकी हैं लेकिन मुख्यमंत्री कैसा खुफिया तंत्र जो उन्हें इसके बारे में नहीं बता रहे हैं, और अब आठ तारीख को इसके बारे में सब साफ होगा।

शिमला ब्यूरो।

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।