मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कभी भी द्वेष भावना से नहीं करते कामः निशा कटोच

Chief Minister Sukhwinder Singh Sukhu never works with hatred: Nisha Katoch
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कभी भी द्वेष भावना से नहीं करते कामः निशा कटोच

उज्जवल हिमाचल। नादौन
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने मुख्यमंत्री की पारी की शुरुआत अनाथालय में जाकर वहां रह रहे बच्चों को अच्छी सुविधा देने के आदेश के निर्णय से शुरू की है। यह बात जिला कांग्रेस कमेटी की पूर्व महासचिव निशा कटोच ने कही।

उन्होंने कहा कि सुक्खू की मुख्यमंत्री की पारी की शुरुआत से उनकी दूरदर्शिता का पता चलता है और इससे यह भी पता चलता है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू गरीब से गरीब आदमी और हर बेसहारा का दर्द समझते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा सरकार के पिछले 6 महीने के कार्यों की समीक्षा में पाया कि भाजपा ने चुनावों में वोट पाने के लिए मात्र कोरी घोषणाएं की थी।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने समीक्षा में पाया कि पिछले 6 महीने में मात्र 72 घोषणाओं के लिए ही थोड़ा बहुत बजट स्वीकृत था, बाकी सभी घोषणाएं बिना बजट के वोट पाने के इरादे से की गई थी। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इन सभी घोषणाओं पर एक कमेटी का गठन किया है। जो मुख्यमंत्री सुक्खू को रिपोर्ट देगी कि कौन सी घोषणा सही मायने में जनता की जरूरत के अनुरूप है।

यह भी पढ़ेंः विद्युत उपमंडल नादौन में दो दिनों तक विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

उस कमेटी की रिपोर्ट के बाद उस घोषणा को बजट उपलब्ध करवाया जायेगा और घोषणा को अमलीजामा पहनाया जायेगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर हमीरपुर भाजपा के पूर्व महासचिव अजय शर्मा के कटाक्ष पर निशा कटोच ने कहा कि अभी सरकार को बैठे मात्र तीन ही दिन हुए हैं और अभी से ही भाजपा के नेताओं में पेट दर्द होना शुरू हो गई है। अभी तो सरकार का गठन भी पूरा नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कभी भी बदले की भावना से काम नहीं करते हैं। उन्होंने सरकार में आते ही यह निर्णय लिया है कि किसी भी पूर्व मुख्यमंत्री या पूर्व मंत्री की उद्घाटन व शिलान्यास की पट्टिका को राजनीतिक द्वेष के कारण तोड़ा गया है या हटाया गया है।

तो उसे दोबारा उसी जगह पर लगाया जायेगा। चाहे वह पूर्व मुख्यमंत्री या पूर्व मंत्री किसी भी पार्टी से संबंधित हो। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कभी भी द्वेष भावना से काम नहीं करते हैं।

संवाददाताः एमसी शर्मा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।