मुख्यमंत्री आज मंडी में जन संकल्प सम्मेलन की करेंगे अध्यक्षता

उज्जवल हिमाचल ।मंडी

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज मंडी के पड्डल मैदान में आयोजित जन संकल्प सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री प्रातः शिमला से प्रस्थान कर हेलीकॉप्टर द्वारा कांगनीधार हेलीपैड पहुंचेंगे और वहां से सड़क मार्ग से लगभग 11 बजे पड्डल मैदान पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री पड्डल मैदान पहुंचने के उपरांत दोपहर बाद तक जन संकल्प सम्मेलन में मौजूद रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे दोपहर बाद शिमला के लिए रवाना हो जाएंगे।