चलवाड़ा स्कूल के बच्चों ने प्रदेश स्तर पर ITO की परीक्षा में किया टॉप

उज्ज्वल हिमाचल। ज्वाली

बड़े हर्षोल्लास और प्रसन्नता की बात है कि तृप्ता पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चलवाड़ा को इंडियन टैलेंट ओलिंपियाड द्वारा सत्र 2024, 25 की परीक्षा में प्रदेश स्तर पर टॉप किया है। यह प्रतियोगिता प्रदेश स्तर पर विद्यालय के तीन बच्चों जिसमें प्रदेश स्तर पर कक्षा पांचवीं टॉपर रियांशी ने गोल्ड मेडल और 1200 रूपए की छात्रवृत्ति प्राप्त की है दूसरी, कक्षा चतुर्थ की छात्रा सान्वी ने प्रदेश स्तर पर टॉप कर और गोल्ड मेडल और 1000 रूपए छात्रवृति प्राप्त की है। तीसरी, प्रदेश स्तर पर टॉपर आरोही मनहास ने भी गोल्ड मेडल और 700 रूपए छात्रवृति प्राप्त की है।

नक्श कक्षा पांचवीं, आराध्य कक्षा छठी, तनिष कक्षा आठवीं, कनिका चौधरी कक्षा आठवीं और सचित शर्मा कक्षा आठवीं ने एक्सलेंस अवॉर्ड प्राप्त किया है। इसमें विद्यालय प्रधानाचार्य राकेश राणा को उनके शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रयास और कड़ी मेहनत और लगन से काम करने के लिए यह पुरस्कार प्राप्त हुआ है। इसमें इंडियन टैलेंट ओलिंपियाड ने विद्यालय को उत्कृष्टता की भावना का उदाहरण को प्रस्तुत करते हुए और शैक्षणिक क्षेत्र में अपनी उल्लेखनीय उपलब्धि और छात्रों के सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता के माध्यम से छात्रों को प्रेरित किया है। इस पुरस्कार ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की स्थाई विरासत और शैक्षिक समुदाय के लिए प्रेरणा स्तंभ के रूप में अपनी भूमिका अदा की ऐसी उत्कृष्ट प्रयास के लिए विद्यालय को गोल्डन स्कूल की उपाधि से नवाजा गया है इस उपलक्ष्य पर विद्यालय चेयरमैन वरिंद्र नरियाल और विद्यालय प्रधानाचार्य राकेश राणा ने इंडियन टैलेंट ओलिंपियाड का धन्यवाद किया है।