उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा
तृप्ता पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चलवाड़ा के बच्चों द्वारा विद्यालय प्रांगण में पर्यावरण संरक्षण के उपलक्ष्य पर विभिन्न प्रकार के फलदार और औषधीय और जीवन दायिनी ऑक्सीजन देने वाले अनेक प्रकार के पौधों को लगाया गया। इस उपलक्ष्य पर विद्यालय चेयरमैन वरिंद्र नरियाल और विद्यालय प्रधानाचार्य राकेश राणा ने भी पौधारोपण किया। पेड़ लगाने का मुख्य विषय एक पेड़ मां के नाम रखा गया। जिसमें बच्चों ने इस विषय को ध्यान में रखते हुए पौधा रोपण किया।
विद्यालय स्काउड मास्टर अजयेंदर सिंह और विद्यालय गाइड कैप्टन विजय कुमारी ने भी बच्चों के साथ पौधारोपण किया इस उपलक्ष्य पर विद्यालय चेयरमैन वरिंद्र नरियाल और विद्यालय प्रधानाचार्य राकेश राणा ने अपने संदेश में कहा कि स्काउड गाइड देश का ऐसा ग्रुप है जो आने वाली किसी भी प्रकार की समस्या को अपनी सूझ बुझ से हल करने में सक्षम हैं और देश में अच्छे नागरिक गुणों का विकास करना ,आत्म निर्भरता ,युवाओं के चरित्र निमार्ण ,खेल कूद ,कैंपिंग ,समाज सेवा और पर्यावरण संरक्षण जैसी गति विधियों का निर्माण करना होता है





