कांगड़ा : खेल प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम, जीते 21 गोल्ड व 39 सिल्वर मेडल

उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा

डीएवी पब्लिक स्कूल तियारा के खिलाड़ियों ने खेलों में एक बार फिर से दमखम दिखाया है। डीएवी पब्लिक स्कूल आलमपुर, नगरोटा सूरियां, रैहन और मनेई में क्लस्टर खेलों का आयोजन किया गया। इसमें डीएवी पब्लिक स्कूल तियारा के 175 बच्चों ने ताइक्वांडो, कबड्डी, खो खो, बैडमिंटन, बास्केटबाल, एथलेटिक्स और रोलर स्केटिंग में हिस्सा लिया। इसमें बच्चों ने 21 गोल्ड, 39 सिल्वर और 10 ब्रॉन्ज मेडल जीते। अंडर 19 की 800 मीटर दौड़ में हर्षित ने ब्रॉन्ज, डिस्कस थ्रो में हर्षित ने सिल्वर, 100 मीटर दौड़ में शाइना ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। अंडर 17 शॉटपुट में रितेश ने ब्रॉन्ज और अंडर 14 की 100 मीटर दौड़ में आयुष ने ब्रॉन्ज, 400 मीटर दौड़ में समर ने ब्रॉन्ज, 800 मीटर दौड़ में अर्शित ने सिल्वर मेडल जीता। इसके अलावा लड़कियों ने रिले दौड़ में ब्रॉन्ज मेडल जीता।

इसके अलावा स्केटिंग में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीते। बास्केटबाल में स्कूल के लड़कों की टीम रनरअप रही। वहीं कबड्डी में लड़कियों की अंडर 14 टीम ने विजेता रहकर गोल्ड मेडल जीता। कबड्डी में ही अंडर 17 लड़कियों की टीम रनरअप रही। अंडर 17 लड़कों की टीम विजेता और अंडर 19 में उपविजेता रही। बैडमिंटन के अंडर 19 वर्ग के सिंगल मुकाबले में आदित्य ने गोल्ड मेडल जीता। अंडर 14 के सिंगल मुकाबले में आदित्य उपविजेता रहा। अंडर 19 और अंडर 14 में लड़कों की टीम रनरअप रही। वहीं लकड़ियों के बैडमिंटन के सिंगल मुकाबले में शाइना रनरअप रही। ताइक्वांडो में अंडर 17 लड़कों के वर्ग रुद्र प्रताप ने गोल्ड, अंडर 14 में सक्षम ने गोल्ड, अंडर 14 लड़कियों में वंशिका ने गोल्ड और अंडर 14 लड़कों में आर्यन ने सिल्वर मेडल जीता।


स्कूल के शारीरिक शिक्षा अध्यापक कुलभूषण मनकोटिया और शम्मी में नेतृत्व में बच्चों ने विभिन्न खेलों में दमखम दिखाया। उन्होंने बताया कि स्कूल के बच्चों ने शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया है। स्कूल के चैयरमैन रिटायर जस्टिस प्रीतमपाल सिंह, क्षेत्रीय अधिकारी बिक्रम सिंह, स्कूल मैनेजर रश्मि जमवाल और डीएवी स्कूल तियारा की प्रधानाचार्य एकता अत्री ने बच्चों की उपलब्धि पर खुशी जताई है। प्रधानाचार्य एकता अत्री ने कहा कि बच्चे पढ़ाई के साथ खेलों में भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। उन्होंने बच्चों, शारीरिक शिक्षा अध्यापक कुलभूषण मनकोटिया और शम्मी को भी बधाई दी है।